शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

bharkhani block Adhyaksh janadhikar party

जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा 31 अगस्त 2020 दिन सोमवार को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने एवं भाजपा सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त किए जाने के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करते हुए । जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा की प्रमुख मांगे (1) पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतें तत्काल वापस ली जाएं (२) पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों की हत्या एवं उत्पीड़न को तत्काल रोका जाए (३) मजदूरों को व्यवस्थित होने के लिए उन्हें कम से कम ₹15000 एकमुश्त दिए जाएं और ₹7500 अगले 1 वर्ष तक प्रतिमाह दिए जाएं (४) अन्य वर्गों की तरह पिछड़े वर्ग के छात्रों को भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाए (५) पूरे देश में शिक्षा का पाठ्यक्रम एक समान किया जाए और बेरोजगार नव युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए (६) किसानों को खाद बीज एवं कीटनाशक दवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएं और सिंचाई व्यवस्था मुफ्त की जाए (७) आवारा पशुओं को बंद किया जाए जिससे किसानों की फसलों की सुरक्षा हो सके (८) छोटे व मझोले किसानों दुकानदारों व्यापारियों का कर्ज एवं बिजली का बिल माफ किया जाए (९) किसानों के गन्ने का मूल्य का भुगतान तत्काल किया जाए (१०) सरकार द्वारा पिछड़ों का आरक्षण मेडिकल सहित सभी क्षेत्रों में शून्य कर दिया गया है इसे तत्काल बहाल किया जाए निवेदक:- जन अधिकार पार्टी भरखनी ब्लाक अध्यक्ष शास्त्री राहुल सिंह बौद्ध कुशवाहा खदिया नगला

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें