शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

ग्राम सभा भरखनी के प्रधान पति महेश शर्मा की दबंगई






पाली, हरदोई । ग्राम पंचायत में अवैध तरीके से हो रहे निर्माण कार्य की फ़ोटो खींचना स्थानीय युवक को भारी पड़ गया। आरोप हैं कि दबंग प्रधान और उसके साथियों ने पीड़ित युवक की जमकर पिटाई कर दी साथ ही उसका मोबाइल व नगदी भी छीन ली।

मामला पाली थाना क्षेत्र के गांव भरखनी के मजरा गैहाई का हैं। यहां के श्याम सिंह का आरोप हैं कि गांव में कराये जा रहे विकास कार्यो में ग्राम प्रधान ने बड़े पैमाने पर गोलमाल किया हैं। पीड़ित के मुताबिक प्रधानपति महेश शर्मा एक दबंग व्यक्ति हैं। पीड़ित के मुताबिक वुधवार को दोपहर करीब एक बजे मनरेगा योजना अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी, जो कि पूरी तरह से नियम विरुद्ध है। आरोप हैं कि जब मिट्टी खुदाई में लगी जेसीबी की फ़ोटो खींचने पीड़ित का भतीजा सुनील कुमार पुत्र नरेशबाबू पहुंचा

तो प्रधानपति महेश शर्मा ने

अपने साथियों के साथ मिलकर सुनील को पकड़ लिया, और उसकी लात-घूंसों व डंडो से जमकर पिटाई कर दी। आरोप हैं कि साथ ही दबंग हमलावरो ने सुनील का मोबाइल फोन व नगदी भी छीन ली। पीड़ित के मुताबिक जब वह अपने भतीजे को लेकर पाली थाने रिपोर्ट दर्ज कराने आ रहा था तो प्रधानपति ने पुनः घेराबंदी की जिसके चलते पीड़ित छिपते छिपाते जिला मुख्यालय की ओर निकल गया। पीड़ित श्याम सिंह के मुताबिक वह पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने जा रहे हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानपति काफी प्रभावशाली और दबंग व्यक्ति हैं। वह लोग लगातार पीड़ित और उसके परिवार को धमका रहे हैं।

🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃
अपना दीपक स्वयं बनो
नमो बुद्धाय
🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें